छपरा। बिहार में oxcygen मैन के नाम से प्रसिद्ध गौरव राय के द्वारा नवीगंज छपरा के रहने वाले अरुण कुमार की पुत्री ख़ुशी को एक साइकल दिया ताकि केंद्रीय विद्यालय छपरा में पढ़ने वाली ख़ुशी को स्कूल जाने में दिक़्क़त न हो। मेधावी बच्ची ख़ुशी ७बी कक्षा में पढ़ती है। गौरव राय ने बताया की ये उनके द्वारा दिया गया ११६ वाँ साइकल है और वो बिना NGO के अपने वेतन से हर माह दो बच्चों या बच्चियाँ को साइकल देते हैं। कोरोना काल में गौरव राय ने क़रीब १८०० लोगबूक पटना में खुद जा कर oxcygen लगाया। श्री गौरव राय अपने वेतन से हरेक माह पाँच विद्यालयों में sanitary vending machine भी लगवाते हैं अभी तक पूरे बिहार में क़रीब 84 विद्यालयों में ये मशीन लगवायी जा चुकी है श्री राय ने बताया की माहवारी के दौरान बच्चियों को बहुत सारी समस्याओं से जूझना पड़ता है और पैड के अभाव में गंदे कपड़ों का इस्तेमाल के कारण काफ़ी सारी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। सिवान ज़िला अंतर्गत भगवानपुर ब्लॉक में स्थित ग्राम Sughri के मूल निवासी श्री राय वर्तमान में पटना में एक pvt कम्पनी में general manager operation के पद पर कार्यरत है।श्री राय ने बताय की मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है और हम अपनी छोटी छोटी बचतों से अपने इर्द गिर्द के ज़रूरतमंदो की सेवा कर सकते है अब श्री राय को परिवार और दोस्तों से भी इस नेक कार्य में सहायता मिल रही है। श्री राय अब तक 93 बार अपना रक्तदान कर चुके हैं। इस अवसर पर श्री अजय कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे जो एस बी आई में कार्यरत हैं।