​सीवान में 15 लाख की लागत से बनें स्वर्गीय राघवेन्द्र प्रकाश द्विवेदी छठ घाट का  स्वास्थ्य मंत्री ने किया छठ व्रतियों को समर्पित 

✍परमार डाॅट काॅम : सीवान 
🔸🔸🔸🔸🔸

 👉स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने अपने विधान पार्षद विकास निधि से सीवान नगर क्षेत्र के दाहा नदी पूल घाट पर  स्वर्गीय राघवेन्द्र प्रकाश द्विवेदी छठ घाट का कराया निर्माण👈
🔹🔹🔹🔹🔹
♨सीवान [ 09 नवंबर ] समाज की समुचित  विकास के लिए विभिन्न प्रकार के योजनाओं के संचालन के  साथ – साथ उसकी लोक संस्कृति व त्योहारों का संरक्षण करना भी हमारी सरकार के प्राथमिकता सूची में हैं । ये बातें बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने शुक्रवार  को सीवान के प्रसिद्ध दहा नदी के पुल घाट पर लगभग 15 लाख के लागत से बनें स्वर्गीय  राघवेन्द्र प्रकाश द्विवेदी छठ घाट के लोकार्पण करते हुए कहीं । उन्होंनें इस मौके पर सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच फल सहित पूजन सामग्री का भी वितरण किया व पूल घाट पर पौधारोपण किया ।

गौरतलब हो कि उक्त छठ घाट का निर्माण स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने अपने विधान पार्षद विकास निधि से करवाया हैं ।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहां की सीवान के  छठ व्रतियों के लिए मैं कुछ कर पाया, यह मेरा सौभाग्य है ।
इस मौके पर बिहार भाजपा सहकारिता मंच के प्रदेश संयोजक प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह,  भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, पूर्व विधायक रामायण मांझी, पूर्व जिलाध्यक्ष  रमाकांत पाठक, सीवान नगर के उपसभापति बबलू साह , नगर पार्षद रंजना श्रीवास्तव, नगर पार्षद राजन साह , भाजपा नेता राहुल तिवारी , संजय पाण्डेय , भाजपा  आई.टी सेल के  जिला संयोजक सौरभ शेखर सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता व सैकड़ों की संख्या में नगर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे ।