सारण :जमीनी विवाद में चली गोली   
▶पूलिस के जवान ने सरकारी पिस्टल से की फायरिंग! 

देवेंद्र कुमार सिंह 
—-
रसूलपुर –
स्थानीय थाना क्षेत्र के रसूलपुर टोले केदार परसा गाँव में सोमवार की देर संध्या जमीनी विवाद में एक पक्ष से गोलीबारी की गई परन्तु किसी के हताहत की सूचना नही है।इस संबंध में केदार परसा गाँव निवासी उपेन्द्र यादव ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है।दर्ज प्राथमिकी मे अपने गाँव के हीं पडोसी जीतेन्द्र यादव को नामजद बनाया है।बताया जाता है कि जीतेन्द्र यादव बिहार पूलिस मे कार्यरत है और छुट्टी पर घर आया था।तभी जमीनी विवाद को लेकर पडोसी उसपर हमला बोल दिए और ऐसी चर्चा है कि पूलिस मे कार्यरत उक्त जवान ने अपनी सर्विस पिस्टल से हीं फायरिंग कर दी।
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने मौके पर पहुँच गोली का खोखा बरामद किया है।