मझौलिया:-शार्ट सर्किट से लगी आग
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:-मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा भार पंचायत के वृति टोला वार्ड नम्बर 5 में बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग से फूस की कई झोपड़ी सहित लाखों की सम्पत्ति जल कर राख| इस सम्बंध में पीड़ित लोगों ने बताया की मंगलवार रात वे लोग अपने अपने घर मे सोए थे कि रात करीब ग्यारह बजे घर मे आग लगने की भनक लगी और और सभी अपने अपने घर से बाहर निकलकर चिल्लाने लगे इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दिया गया ।
काफी मुस्कक्त के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया|आग में जल गया शादी का पूरा सामान
शिवनाथ सहनी की बेटी की शादी 31 मई 2017 को होने वाली है शादी से पहले ही कपड़े पैसे से लेकर गहने तक जलकर हुए खाक , पीड़ित परिवारों ने बताया कि
इस आग लगी में सबसे ज्यादा नुकसान रमाकांत सहनी, धर्मेंद्र सहनी, मिथुन सहनी, जमादार सहनी, रामेश्वर सहनी, जितेंद्र सहनी ,सत्येंद्र सहनी का हुआ है। इन पीड़ित परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई। खबर लिखे जाने तक मौके पर कोई अधिकारी उपस्थित नही थे।




Recent Comments