भीलवाड़ा प्रेस क्लब चुनाव के लिए नामांकन दाखिल, चुनाव 30 को
आजाद नेब
भीलवाड़ा 24 मार्च। प्रेस क्लब के लिए आज आवेदन लिए गए जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 05 और महासचिव पद के लिए 04 और कोषाध्यक्ष पद के लिए 02 आवेदन प्राप्त हुए हैं । ये जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 14 प्रत्याशीयों द्वारा आवेदन लिए गए, जिसमें से उन्हें 11 प्राप्त हुए हैं । इसके लिए अध्यक्ष महासचिव और कोषाध्यक्ष के लिए कुल 11 फार्म प्राप्त हुए हैं।
यह है मैदान में
अध्यक्ष पद के लिए शैलेंद्र बोरदिया, महेश अग्रवाल, सुखपाल जाट, अशोक शर्मा और नरेंद्र गोखरू जबकि महासचिव पद के लिए शहजाद खान, भूपेंद्र ओझा, महेश अग्रवाल राजेश मैठानी वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रकाश चपलोत और शिव कुमार शर्मा मैदान में है




Recent Comments