नेता अपने फायदे के लिए तो अपनी दृष्टि से जिले प्रदेश बना लेते है,पर आम जन के विकास के लिए नहीं 
भैरू सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ- बीकानेर
बीकानेर 29 मई। मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयवीर गोदारा ने प्रेस नॉट जारी कर कहा की सत्ता धारी दल अपने संगठन के लिए संगठन की दृष्टि से जिले प्रदेश सब बना रही हैं , आज फलोदी को जिला मान लिया संगठन रूप से और जिला अध्यक्ष घोषित लार दिया जबकी फलोदी की जनता लंबे समय से फलोदी को जिला बनाने की मांग कर रही हैं इस पर यह सरकार चुप है आम जन की भावनाओं से समस्याओं से इनको कोई लेना देना नहीं ।
आज भाजपा ने अपने कई जिला अध्यक्ष बनाये और  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक  परनामी ने एक आदेश में खुद माना, बड़ा इलाका होने से संगठन सही रूप से कार्य नहीं कर पाता इस लिए जिलों में जिले बना कर अलग अलग जिला अध्यक्ष बनाये जाते है (उदहारण के तौर पर – जोधपुर देहात में अब दो जिला अध्यक्ष एक जोधपुर देहात दूसरा फलोदी जिला अध्यक्ष ,इसका साफ मतलब है समुचित पहुच के लिए छोटे छोटे जिले , प्रदेश जरुरी है। और यही बात प्रसाशनिक दृष्टि से लागू होती हैं पूर्ण प्रशाशनिक व्यवस्थाओ के लिए छोटा प्रदेश जरुरी है , जब संगठन के लिए आप यह मान सकते है, तो मरू प्रदेश के विकास के लिए मरू प्रदेश के निर्माण की मांग पर चुप क्यों हो ।
 गोदारा ने कहा कि यह सब नेता अपने फायदे के लिए सब कुछ कर सकते हैं पर आम जन के लिए नहीं , अब आप हम सब को जागरूक होकर अपने इलाके के विकास के लिए एक मान सम्मान के लिए मरू प्रदेश निर्माण की मांग को पुरजोर आगे बढ़ाना है। एयर इन नेताओं को सबक सिखाना है ।