​नरकटियागंज :- “नई उम्मीद सोसायटी” ने भीतिहरवा में की गांधी के प्रतिमा की साफ सफाई:- परवेज कौसर

✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया  (पं.च) बिहार 👉 पश्चिम चम्पारण:- गांधी सत्याग्रह के 100 वर्ष पूर्ण होने पर “नई उम्मीद एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी” के राष्ट्रीय सचिव परवेज कौसर ने पश्चिम चम्पारण के भीतिहरवा आश्रम का दौरा कीया और गांधी के प्रतिमा की साफ सफाई की। 
  उल्लेखनीय है कि नील की खेती करने वाले कीसान पर अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचार को देखते हुए और चमपारण वासियों से मिले आपार प्यार के बदौलत गांधी जी परिवार के साथ यहाँ रहे और यहाँ से सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की जिसने गांधी जी को महात्मा बना दिया। 
परवेज कौसर ने हमारे नामानिगार को बताया की यहाँ पर आते तो हैं बड़े बड़े नेता , अभिनेता , बड़े प्रसासनिक अधिकारी से लेकर समाज सेवी तक परंतु ये छेत्र अभी भी उपेक्षित है और अपने उज्जवल होने के इंतजार में पलकें बिछाए पड़ा है । उन्होंने कहा की आज के युवा पीढ़ी भी हमारे पुर्वजों और देश के आजादी में उनके योगदान को भुले जा रही है जिसे रोकने की जिम्मेदारी हम सब पर बनती है और इसके लिए समाज में हम इस सोसायटी के बैनर तले  जागरूकता प्रोग्राम करके लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं परवेज कौसर ने बुद्धिजीवि वर्ग से भी इस दिशा में पहल करने के लिए आह्वान कीया है॥