गंगा आरती के अद्भुत दृश्य के देखने के लिए मेलार्थी व स्थानीय लोग रहे मौजूद

सोनपुर। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर के पवित्र भूमि नारायणी नदी के दक्षिणेश्वर काली घाट स्थित मंगलवार की संध्या श्री श्री 1008 महंत गोकरण दास जी महाराज के पावन समृति मे गंगा महाआरती का भब्य आयोजन पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन सारण के निर्देश पर सोनपुर अनुमंडल प्रशासन के सौजन्य से भगवान राम उर्फ बालक बाबा धनुष कुटीर आश्रम सोनपुर के नेतृत्व मे यूनिवर्सल सतयुग स्टेज इंडिया के गंगा अर्चक दलो के द्वारा गंगा महा आरती किया गया । गंगा नारायणी महाआरती मे प्रधान अर्चक संत भगवान राम उर्फ बालक बाबा के नेतृत्व मे उनके साथ विद्वान सहायक अर्चक अभिषेक चंद तिवारी, अखिलेश द्विवेदी, संतोष द्विवेदी, राहुल तिवारी ,अजय कुमार पांडये के द्वारा वैदिक स्लोको ,शंख ध्वनि के बीच आरंभ किया गया। समाजसेवी लालबाबू पटेल ने बताया कि लोगों में भक्ति के प्रति आस्था बढ़ाने एवं गंगा निर्मल व स्वच्छ बनाने रखने के उद्देश्य से हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले के लेकर हुए गंगा आरती का अंतिम महा आरती विधि विधान के साथ विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आरती किया गया । इस गंगा आरती में श्रद्धालुओ मे भक्ति रस में डूबते देखा गया ।श्रद्धालुओ की भीड़ को देखने से प्रतीत होता था कि गंगा नारायणी महाआरती हरिद्वार तथा वाराणसी के तर्ज पर किया गया हैं। महाआरती की भव्य सजावट को देखने सैकड़ो श्रद्धालु ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सोनपुर मेला में आये मेलार्थी गंगा नारायणी महा आरती में शामिल हुए । इस भव्य आरती दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था । आरती के समय माताएं ,बहने,नदी के किनारे हजारो दिए को दीपो की कतार मे सजाकर दीपप्रज्वलित किए उसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलित किये गए दीपो को नारायणी नदी में प्रभावित किया गया। जो देखने मे बड़ा ही मनोरम दृश्य उत्पन्न हो गया। अंतिम गंगा आरती संपन्न होने के बाद महाप्रसाद तमाम श्रद्धालुओ के बीच बाँटा गया। इस मौके पर मुख्य रूप से अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी बिक्रम कुमार ,अनुमंडल नाजिर बिरेंद्र कुमार,समाजसेवी लालबाबू पटेल पत्रकार विश्वनाथ सिंह,संजीत कुमार , समाजसेवी हरेन्द्र प्रसाद ,बबलू सिंह,आसो सिंह , सहित सैकड़ो श्रद्धालु भक्त उपस्थि रहे।