
मशरक(सारण)।मशरक प्रखंड मुख्यालय अवस्थित उच्च विद्यालय,मशरक की सुमन कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा-2020 में 434 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
इसुआपुर प्रखंड के गलिमापुर गांव निवासी सच्चिदानंद सिंह और माता बेबी देवी की पुत्री सुमन कुमारी मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं।सुमन कुमारी के पिता अपना स्वरोजगार करते हैं और मां एक कुशल गृहिणी की भूमिका निभाती हैं।
सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया
सुमन कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों को दिया है।सुमन कुमारी कहती है कि अगर हम ठान लें कि हमें यह करना है,तो वह अवश्य ही पूरा होगा तथा मेरी सफलता का राज समय सारणी से पढ़ना एवं कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देते हुए अध्ययन किया जाना है।
सुमन कुमारी शिक्षिका बनकर ज्ञान बांट कर समाज की सेवा करना चाहती है।वह यह भी कहती है कि अपनी पढ़ाई पूरी करके अपने विजय कृष्ण त्रिपाठी सर जैसे शिक्षिका बनना चाहती हूं।
उच्च विद्यालय,मशरक की छात्रा सुमन कुमारी को पांचों विषयों में सम्मानपूर्ण अंक मिले हैं।सुमन कुमारी को हिन्दी में 93,संस्कृत में 88,गणित में 76,विज्ञान में 91 तथा सामाजिक विज्ञान में 86 अंक प्राप्त हुए हैं।




Recent Comments