सिवान :मनरेगा के तहत गरीब मजदूरों को देना होता कार्य
#परवेज़ अख्तर/सीवान:मनरेगा के तहत गरीब मजदूरों को मुख्य रूप से कार्य दिया जाता है। कह सकते हैं कि यह कार्य की मांग आधारित योजना है। सरकारी व गैर सरकारी जमीन पर पौधरोपण इसमें मुख्य रूप से शामिल है। खेत व पोखरी में मछली उत्पादन भी इसमें शामिल है। शुरू के वर्षों में मनरेगा में लगातार हो रहे कार्यों के कारण इसमें कई अन्य योजनाएं भी शामिल की गईं।