सिवान : उत्साह में कोई ऐसा कार्य ना करे जिससे अभियान हो प्रभावित : डीएम
#डीएम ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को दिए कई निर्देश एवं टिप्स
#कानून का हर हाल में पालन करते हुए मानव शृंखला का हो आयोजन
#बैठक में शामिल थे सभी सेक्टर, जोनल अफसर, बीडीओ एवं सीओ
#परवेज अख्तर
सिवान:
जिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने टाउन हॉल में मानव श्रृंखला की तैयारी के दौरान सभी प्रखंड एव जिला के पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि उत्साह में कोई भी ऐसा कार्य न हो, जिससे अभियान प्रभावित हो। कानून का पालन करते हुए हर व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप कहा कि वाहन में सीट के अनुसार ही लोगों को बैठा कर लाएं। ओवरलोडिंग नहीं होनी चाहिए। डीएम ने छोटी-छोटी बातों की ओर सबका ध्यान आकृष्ट कराया, ताकि मानव शृंखला के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। बैठक में सभी सेक्टर, जोनल एवं अन्य प्रभारियों को उनके कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही भरे जाने वाले सभी प्रपत्र शीघ्र जमा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीओ अमन समीर, एडीएम विधुभूषण,एएसपी कार्तिक शार्मा, डीपीओ समर बहादुर सहित सभी बीडीओ, सीओ अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।




Recent Comments