सारण पुलिस को मिली कामयाबी, 6 मूर्ति तस्कर गिरफ्तार, 11 मूर्तियां भी बरामद
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सारण एसपी ने दी जानकारी
संवाददाता, छपरा
छपरा:सारण पुलिस ने 6 अंतरराज्यीय मूर्ति तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि अपराध की योजना बनाते छः अपराधियों को रिविलगंज से दबोचा गया है इनकी निशानदेही पर अष्टधातु की जमीन में गाड़ के छुपा कर रखी 11 मूर्तियां खुदाई कर बरामद कर ली गयी है। सारण एसपी हर किशोर राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अपराध की योजना बनाते छः अपराधी आर्म्स के साथ पकड़े गये हैं जिनकी निशानदेही पर अलग-अलग जगहों शिलहौरी और सिहोरिया से अष्टधातु की 11 मूर्तियां जमीन से खुदाई कर निकाली गयी है । गिरफ्तार अपराधियों में हत्या के मामले में आरोपी मढौरा थाना क्षेत्र के सिहोरिया गांव का जवाहर राय भी शामिल था । जो हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा था जवाहर राय के निशानदेही पर जमीन खुदाई के बाद 8 मूर्तियां मिली ।

इसके खिलाफ मढौरा थाना में हत्या के दो मामले दर्ज है । अन्य धारायें अपराधियों में तरैया थाना क्षेत्र के नरायणपुर गांव के रितेश कुमार , इसुआपुर थाना क्षेत्र के सहवां गांव के दिनेश पासवान , दरियापुर थाना क्षेत्र के अकरपुर गांव के मुन्ना सिंह , अमनौर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी अमीस कुमार उर्फ दीपक और गरखा के मनीष कुमार का नाम शामिल है । धारायें अपराध कर्मियों में जवाहर राय पर दो आपराधिक मामले ,जबकि मनीष कुमार को छोड़कर अन्य पर अपने अपने गृह थाना क्षेत्र में एक-एक मामले दर्ज है ।

अपराधियों के पास से दो देशी कांटा और कारतूस भी बरामद हुये है । पुलिस के समक्ष सभी ने सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव में अपराध करने की योजना बना रहे थे की पुलिस के हत्थे चढ़ गये । गुप्त सूचना पर कारवाई के लिये पुलिस टीम में इंस्पेक्टर सह मढौरा थानाध्यक्ष राम बालेश्वर राय , पुनि रामप्रवेश उरांव , अरुण कुमार अकेला , रिविलगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार , एसआईटी के ज्वाला सिंह , मिथिलेश कुमार , प्रवीण कुमार सहित 9 पुलिस कर्मी शामिल थे ।




Recent Comments