
सारण :ताड़ी से नीरा बनाने का दिया गया प्रशिक्षण
——-
राजू सिंह की रिपोर्ट
——-
बनियापुर (सारण)
प्रखंड के शिक्षक सदन में जीवीका के तत्वावधान में निरा उत्पाद से विभिन्न प्रकार के उत्पादों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक द्वारा निम्न बातें बताई गई। जिसमें ताड़ी व्यवसाय से जुड़े समुदाय को खाश कर प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण से ताड़ी व्यवसाय से जुड़े समुदाय को तारी (खजुर ताड़) से निकलने वाले निर से चकलेट, गुड़, बिस्कुट, जेम जेली आदि निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। अब वैसे उत्पादों के विकसित होने से ऐसे समाज के लोगों के प्रति गलत फहमी दुर होगी तथा इनकी प्रतिष्ठा आर्थिक समाजिक का विकास हो सकेगा। निरा उत्पाद के लोगों को उत्पाद विभाग से लाइसेंस लेना परेगा। जिसका सहयोग जीवीका करेगा। प्रशिक्षण में जीवीका के वीभीएम संदिप कुमार, कृषी पदाधिकारी उमेश कुमार आदि लो सम्मिलित थे।




Recent Comments