
सारण :आर एस ए छात्र संगठन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष एवं कुलपति के बीच हुआ धक्का मुक्की
#संजय कुमार पांडेय की रिपोर्ट
छपरा ( वि वि)
जय प्रकाश विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया क्या शुरू हुई विश्वविद्यालय कुरु क्षेत्र का मैदान ही बन गया।वैसे भी जे पी विश्वविद्यालय में अपनी समस्याओ को लेकर दूर दराज से आये छात्रो के साथ विश्वविद्यालय के कर्मचारियो एवं छात्रो के बीच बराबर कहासुनी और बकझक होते रहते है।कारण यह है कि विश्वविद्यालय पर पदाधिकारियो की पकड़ इतनी ढीली है कि कोई भी छात्र समस्या का समाधान कभी होता ही नही है मामला प्रायः परीक्षा विभाग में ही उलझ जाता है।आज भी वही हुआ ,विश्वविद्यालय में एक छात्र अपनी समस्या को लेकर इधर उधर भटक रहा था।कोई भी उसको सही जानकारी प्राप्त नही हो रही थी।इसी बीच उस छात्र पर कुलपति की नजर पड़ गयी बिना कुछ सुने ही कुलपति ने छात्र को विश्वविद्यालय से बाहर निकलने के लिए चिल्लाए।मामला तब तूल पकड़ लिया जब इस सारी घटना को आर एस ए छात्र संगठन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अर्पित राज गोलू ने देखा गोलू चुनाव संबंधी कार्यो के लिए विश्वविद्यालय गए हुए थे ।वे कुलपति को बोले कि छात्रो के साथ आपका व्यवहार ऐसा नही होना चाहिए आखिर ये छात्र अपनी समस्या को ले कर कहा जाए आप लोगो की कार्य शैली इतनी खराब है कि विश्वविद्यालय के सभी छात्र परेशान है।परेशानी को दूर करने के बजाय आप लोग मामला को उलझा देते है और छात्रों को डर धमका कर भगा देते है।सूत्रों की माने तो बात बात में बात बढ़ गयी।अर्पित राज गोलू एवं कुलपति में बकझक शुरू हो गयी।दोनो एक दूसरे के साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किये इसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।जल्द ही विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मी भी पहुंच गए।कुलपति ने पुलिस बुलाने को कहते हुए केश करने की धमकी दी।इसपर अर्पित और कुछ बोले मामले को बिगड़ते देख विश्वविद्यालय अन्य पदाधिकारी कुलपति एवं छात्र नेता को समझ बुझाकर एक दूसरे को अलग किये समाचार प्रेषण तक कोई प्राथमिकी दर्ज नही हुई थी




Recent Comments