भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती पर बाढ़ प्रभावित बहलोलपुर में राहत सामग्री का किया वितरण
छपरा : गंडक नदी के किनारे बसे गाव बहलोलपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।लोगों को चुरा, गुड़, बिस्किट आदि का वितरण भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया।श्री सिंह ने बताया कि सांसद श्री रूडी के निर्देश पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर राहत वितरण किया गया।इस मौके पर प्रखंड भाजपा महामंत्री संतोष कुमार शर्मा, रणधीर सिंह समेत अन्य भी थे।