दैनिक खोज खबर/नगरा । खैरा थाना क्षेत्र के खैरा बाजार से एक विवाहिता के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने थाने में आवेदन देकर अपनी पत्नी के अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के पति वैशाली जिला के राजा पाकर थाना के रामपुर दिलावर निवासी राम बसेर महतो पुत्र पिंटू कुमार दिए आवेदन में कहा कि अपनी पत्नी प्रीति कुमारी को लेकर खैरा बाजार आए थे और पानी पीने के लिए एक दुकान पर चल गया, तभी पत्नी प्रीति कुमारी वहां से कहीं चली गईं, काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उनका कहीं पता नहीं चला, तो पीड़ित पति ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। उन्होंने यह भी बताया कि पत्नी बाजार में एक अज्ञात व्यक्ति से फोन पर बात करती थी, पति को पूरा शक है कि वही व्यक्ति उसकी पत्नी को शादी करने की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश पासवान ने बताया कि मामले की कांड संख्या 235/26 दर्ज करते हुए, मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा हैं।




Recent Comments