प्रभात फेरी, क्विज व वाद-विवाद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

दैनिक खोज खबर/जलालपुर (सारण)।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को जलालपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों में दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और देशप्रेम का संदेश दिया।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया में जयंती समारोह के दौरान क्विज एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांत आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं। इन मूल्यों को जीवन में अपनाकर समाज में शांति और सद्भाव कायम किया जा सकता है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक बताते हुए कहा कि ‘जय जवान, जय किसान’ का उनका संदेश देश के सैनिकों और किसानों के महत्व को रेखांकित करता है।

प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोरौडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय संवरी पूरी टोला, मध्य विद्यालय संवरी मठ, मध्य विद्यालय जलालपुर, मध्य विद्यालय चतरा, उ म वि किशुनपुर , मध्य विद्यालय सम्हौता, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भटवलिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवरिया, कन्या मध्य विद्यालय जलालपुर, बुनियादी विद्यालय रामपुर नूरनगर मध्य विद्यालय अशोकनगर सहित कई विद्यालयों में भी जयंती समारोह आयोजित किए गए। कहीं प्रभात फेरी निकाली गई तो कहीं भाषण, क्विज, वाद-विवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महापुरुषों के विचारों को याद किया गया।

कार्यक्रम में प्रशांत कुमार पांडेय, मणीन्द्र पांडेय,संजय कुमार पांडेय, विनय पुरी, राजेश कुमार, उमेश कुमार सिंह, बसंत कुमार प्रसाद, दिलीप कुमार सिंह, परशुराम सिंह, प्रभुनाथ पंडित, मनोज तिवारी, बसंत प्रसाद,जितेंद्र मिश्र,उमाशंकर साह सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।