रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष ने अनाथ बच्चों के बीच मनाया अपना जन्मदिन, बच्चों को बांटे फल
दैनिक खोज खबर, छपरा
रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष सह रोट्रेक्ट चेयरमैन श्याम बिहारी अग्रवाल का गोल्डेन जुबिली 50वां जन्मदिन रोट्रेक्ट सारण सिटी ने धूमधाम से मनाया।

हथुवा मार्केट के आँगन में गेंदा और गुल मेहंदी का पौधारोपण श्याम बिहारी अग्रवाल के कर कमलों से कराया गया तत्पश्चात बाल गृह प्रभुनाथ नगर में फल का वितरण अनाथ बच्चों के बिच किया गया। इस अवसर पर रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा रोट्रेक्ट सारण सिटी ने मेरा जन्मदिन यादगार बना दिया हैं,पौधारोपण और अनाथ बच्चों के बीच फल का वितरण सराहनीय कार्य हैं। अनाथ बच्चों ने जब जन्मदिन की बधाई तथा शुभकामनाएँ दी तो मन आह्लादित हो उठा ऐसा ये बच्चे अपनें हीं परिवार के हैं।

इस अवसर पर रोटरी सारण के अध्यक्ष राजेश जायसवाल,मनोज कुमार गुप्ता,रोट्रेक्ट सारण सिटी के अध्यक्ष सुधान्शु कुमार कश्यप पुर्व अध्यक्ष निकुन्ज कुमार,इरफान अंसारी,पंकज कुमार,आसिफ हयात,विनीत कुमार सिंह,रोहित कुमार, मो०साहेब, अनिल कुमार,अभिषेक कुमार,खुर्शीद,आमिल,अभिषेक श्रीवास्तव,नीरव कुमार,उज्वल रमन,विनीत कुमार,निशांतकुमार,दीपक कुमार, राज कुमार,इरशाद,नवनीत आदि उपस्थित हुए।