रेलयात्रा करने से पूर्व पढ़ लीजिये इस खबर को, कई ट्रेनें कल होंगी रीसिड्यूल

दैनिक खोज खबर, छपरा

यदि कल आपने अपनी रेलयात्रा का प्लान बना लिया है तो आपके लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। रविवार को गोरखपुर से मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली कई मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को रेल प्रशासन ने रीसिड्यूल व रेगुलेट करके चलाने का निर्णय लिया है। वास्तव में पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खण्ड पर घोसवार एवं गोरौल स्टेशनों पर सोमवार को पावर एवं ट्रैफिक ब्लाक लिये जाने के फलस्वरूप गाड़ियों को रि-शिड्यूल एवं रेगुलेट कर चलाया जायेगा ।

ये रहा पुरा सिड्यूल :

रि-शिड्यूलिंग-
– 02 दिसम्बर,2018 को गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली 15028 गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 320 मिनट विलम्ब से प्रस्थान करेगी ।
– 02 दिसम्बर,2018 को छपरा से प्रस्थान करने वाली 18182 छपरा-टाटा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 230 मिनट विलम्ब से प्रस्थान करेगी ।
– 02 दिसम्बर,2018 को गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली 15048 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 150 मिनट विलम्ब से प्रस्थान करेगी ।
– 02 दिसम्बर,2018 को जयनगर से प्रस्थान करने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू-यमुना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 360 मिनट विलम्ब से प्रस्थान करेगी ।
– 01 दिसम्बर,2018 को टाटा से प्रस्थान करने वाली 18181 टाटा-छपरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 260 मिनट विलम्ब से प्रस्थान करेगी ।
– 02 दिसम्बर,2018 को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली 11062 दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पवन एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 120 मिनट विलम्ब से प्रस्थान करेगी .

रेगूलेशन (नियंत्रित कर गाड़ी का संचलन)-

– 30 नवम्बर,2018 को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली 19165 अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस उत्तर एवं पूर्वोत्तर रेलवे पर 220 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
– 01 दिसम्बर,2018 को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 12554 नई दिल्ली-बरौनी वैषाली एक्सप्रेस उत्तर, उत्तर मध्य एवं पूर्वोत्तर रेलवे पर 275 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।

– 01 दिसम्बर,2018 को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस उत्तर मध्य एवं पूर्वोत्तर रेलवे पर 250 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
– 01 दिसम्बर,2018 को डिब्रूगढ़ टाउन से प्रस्थान करने वाली 15909 डिब्रूगढ़ टाउन-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।

यह जानकारी गोरखपुर के सूचना व जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने दी है।