दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
कहते हैं न कि सौ सुनार की और एक लुहार की,वहीं हुआ. बैंक से रूपये निकालकर जाने वाले लोगों को निशाना बनाने वाला आखिरकार पकड़ा गया.गत रात्रि को गुप्त सूचना के आधार पर नगर पुलिस ने मुहर्रम चौक से एक व्यक्ति को देशी लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि युवक नारद उर्फ कृष्णा पटेल, पिता-स्व.सीताराम राउत, सा. दुर्गा नगर ,बेतिया का रहने वाला है.इसका मुख्य पेशा कटिहार जिले में सक्रिय कोढ़ा गैंग के अपराधियों को बुलाकर बैंक से रूपये निकालकर जाने वाले व्यक्तियों का रूपया छीनना है. गिरफ्तार युवक को जेल भेजा जा रहा है.