जनता से माँगा आशीर्वाद

पानापुर (सारण)पूर्व विधायक जनक सिंह ने मंगलवार को थानाक्षेत्र के विभिन्न गाँवों का किया क्षेत्र भ्रमण तथा जनता से माँगा आशीर्वाद।तरैयां के पूर्व विधायक जनक सिंह ने विधान सभा चुनाव की शुरूआत करते हुए तुफानी दौरा शुरू कर दिया है।इस दौरान उन्होंने ने पानापुर, महम्मदपुर, जीपूरा,रामदासपुर सहित दर्जनों गाँवों का भ्रमण कर जनता से फिर से आशीर्वाद माँगा।श्री सिंह ने कहा कि हमारे विधायक अवधि में किए गए कार्यों का उद्घाटन लोग कर रहे है।आगे उन्होंने कहा कि जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।पूर्व मंत्री बसावन प्रसाद भगत कुशवाहा ने कहा कि तरैयाॅ बहुमुखी विकास के लिए आपलोग एक बार से जनक सिंह अपना विधायक बनाये।विपक्ष झूठी अफवाह फैलाकर सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहा है लेकिन लोग झांसे में आनेवाले नहीं है ।मौके पर महलेश भगत, बीरेन्द्र कुमार, संतोष कुशवाहा,गुड्डू सिंह, रविन्द्र सिंह, इमदाद अली, अनवर अली,रामजी राय सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।




Recent Comments