
मशरक के हनुमानगंज में कार-बाइक की टक्कर में दंपति घायल
घायल पति-पत्नी ससुराल से बाइक से घर लौट रहा था।
मशरक (सारण ) : मशरक-छपरा एनएच- 90 पर हनुमानगंज गांव में कार-बाइक की टक्कर में दंपति घायल, मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती, इलाज चल रहा है।* घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुँची, घायल दंपति को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। घायल पति-पत्नी पानापुर थाना क्षेत्र के मुरलीमठ गांव के छोटेलाल गिरी एवं उनकी पत्नी चाॅदनी देवी दोनों बाइक से मढौरा थाना क्षेत्र के गौरा मठिया गांव में ससुराल गया था जो लौटने के क्रम में हनुमानगंज गांव में कार से बाइक की टक्कर में घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




Recent Comments