
तरैया।
तरैया रेफरल अस्पताल में जन्म लेने वाली कन्या को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत दो हजार रुपये मिलेंगे तथा कन्या का सम्पूर्ण टिकाकरण हो जायेगा तो उसे भी दो हजार रुपये मिलेंगे।उक्त बातें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने मंगलवार को अस्पताल परिसर में एएनएम की साप्ताहिक बैठक में कहते हुए एएनएम को निर्देश दिया कि आप इसके लिए लोगो को जागरूक करें।एएनएम अब एनसीडी के तहत बीपी,शुगर और कैंसर के मरीजो की खोज करेगी।और उनकी डाटा अपलोड करेंगी।प्रखण्ड के 124 आँगनबाड़ी केंद्रों पर 100% टीकाकरण अभियान चल रहा है।जिसकी मुनिटिरिंग प्रभारी ने किया।और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिया।प्रभारी ने बताया कि सभी केंद्रों पर परिवार नियोजन के सभी साधन जैसे गर्भनिरोधक साप्ताहिक गोली छाया, माला एन,अंतरा सुई एवं अन्य संसाधन उपलब्ध है।प्रसव पूर्व गर्भवती महिला की जाँच रेफरल अस्पताल में प्रत्येक माह होती है।इसके अलावे सभी केंद्रों पर भी जाँच व्यवस्था है।उक्त मौके पर स्वस्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर गिलानी,निकेश दुबे सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments