बेतिया – बगहा:– *मिल नहीं सका मानव श्रृंखला को मुकम्मल मानव बल, विधायक समेत सभी पधाधिकारियों ने की शृंखला मे मुनिटरिंग *

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार:–
बगहा:(प0च0)बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन के समर्थन में रविवार को निर्मित मानव श्रृंखला जिले के कई भागों में मानव बल की प्रस्तावित संख्या के आभाव में टूटती नजर आई ! हलांकि इस अभियान को गति प्रदान करने में जिला प्रशासन, सहित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कोई कमी नहीं छोड़ी थी. साथ ही मौसम के मिजाज ने भी कार्यक्रम में थोड़ी खलल डाली ! इसके बाबजूद भी इसके समाज के सभी वर्गों का इसमें समर्थन मिला !
• बीते वर्ष 21 जनवरी को ही शराबबंदी के समर्थन में जिले में बनी मानव श्रृंखला की तुलना में इस वर्ष की निर्मित मानव श्रृंखला थोड़ा धूंधला नजर आया.
यदि जिले के प्रमुख मार्गों पर प्रस्तावित श्रृंखला निर्माण को देखा जाये तो एन.एच.28B के बगहा वाल्मीकिनगर मार्ग पर अचानक मौशम मे बदलाव की वजह से श्रृंखला टूटती हुई नजर आई ! वहीं नगर के बगहा- बेतिया मार्ग पर भी कई प्रस्तावित स्थानों पर मानव बल की कमी नज़र आई. हलांकि की कई जगहों पर प्रशाश्निक निर्देशो को दरकिनार करते हुए छोटे-छोटे बच्चों को भी मुहिम में शामिल कर श्रृंखला को जारी रखने की कवायद भी की जाती रही ! बाबजूद इसके संख्या की कमी साफ तौर पर दिखाई दे गया ! सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ इस महिम में बगहा व वाल्मिकीनगर के विधायक सहित बगहा ए0 स0 पी0 अरविंद कुमार गुप्ता, बगहा डी0 एस0 पी0, बगहा एस0 डी0 एम0 घनश्याम मीणा, प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड सिक्षा पदाधिकारी, थानाध्यक्ष और सभी आलाधिकारियों ने मानव शृंखला के समय तक लगातार रोड पर मुनिटरिंग करते नज़र आए ! वही सभी मिडिल और उच्च सतरीय सरकारी एवं प्राइवेट स्कुलों सहित बगहा कुशल युवा प्रोग्राम के शिक्षक समेत सभी छात्र- छात्र ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया.
वहीं व्यवसायियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की
गौरतलब है कि जिले में इस वर्ष 205.9 किलोमीटर के प्रस्तावित मानव श्रृंखला निर्माण के लिए 4 लाख से अधिक की मानव बल की आवश्यकता थी!
• बहरहाल अगले कुछ दिनों तक इस मुद्दे पर चर्चा गर्म होती रहेगी !




Recent Comments