मशरक (सारण)। बहरौली गाँव के मृतक नरेश साह के घर दो दिन से चुल्हा नहीं जला है। घर पर अकेली मृतक की माँ जिउत कुंवर तीन बच्चों के साथ है। जो फफक कर रोते हुए आने जाने वालो से कह रही है कि हमर त बुढापा के सहारा छीन गइल अक आगे के जिंदगी कईसे कटी। पति की पहले ही मौत हो गयी। बुढ़ापे का सहारा दो पुत्रों में एक एक की मौत हो गयी जबकि दूसरा पुत्र कुआरे राजेश साह का ईलाज मढौरा के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। जो जिंदगी और मौत से जुझ रहा है। परिजनों ने बताया कि छपरा सदर अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। जहाँ कर्ज लेकर ईलाज कराया जा रहा है। मृतक की पत्नी लालसा देवी और पिता को मुखाग्नि देकर पहुंचा 7 वर्षीय पुत्र अस्पताल में दुसरे भाई की जिंदगी बचाने में लगे हुए हैं।