किराए के मकान में संचालित सीडीपीओ कार्यालय

बाल बिकास परियोजना में मची लूट खसोट का प्रखंड प्रमुख ने की खुलासा

👉प्रखंड प्रमुख द्वारा दर्जनों केन्द्रों का निरीक्षण करने के उपरांत बिभागीय अधिकारियों के शिकायत

✍देवेंद्र कुमार सिंह/रसूलपुर /एकमा -बाल बिकास परियोजना द्वारा संचालित एकमा प्रखंड अधीन आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति दयनीय है।आंगनबाड़ी केन्द्रों पर नौनिहालों को पोषाहार देने के नाम पर खुलेआम लूट खसोट मचा है।शुक्रवार को एकमा की प्रखंड प्रमुख अंजू देबी द्वारा क्षेत्र के दर्जनों केन्द्रों का औचक निरीक्षण करने पर उक्त बातों का खुलासा हुआ।इस बाबत प्रखंड प्रमुख ने डीएम सारण व जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सारण को आवेदन देकर जाँच करने व कार्रवाई करने की माँग की है।केन्द्रों पर नौनिहालों की उपस्थिति नगण्य,नहीं दिया जाता है

🔸 पोषाहार ,बंद पाए गए कई केन्द्र।-
दिए गए आवेदन में प्रमुख ने कहा है कि निरीक्षण के दौरान कई आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों की उपस्थिति नगण्य पाया गया वहीं उपस्थिति पंजी पर सौ फीसद बच्चों की हाजिरी दर्शाया गया था वहीं ग्रामीणों का आरोप था कि केन्द्र सूचारू रूप से नहीं चलता है और पोषाहार भी यदा कदा हीं दिया जाता है जिससे बच्चों की उपस्थिति नहीं होती है ,वहीं निरीक्षण के दौरान कई केन्द्र बंद पाए गए इसके लिए प्रमुख ने बिभागीय अधिकारियों की मिलीभगत होने का भी आरोप लगाया है।

🔸सेविका सहायिका की बहाली में लाखों रूपये की वसूली।-

सेविका सहायिका को नियुक्ति पत्र देने में पर्यवेक्षिकाओं द्वारा मेधा सूची के नियम से परे हटकर चयन किया जा रहा है और इसके एवज में लाखों रूपये की वसुली की जा रही है उक्त बातों की शिकायत बिभीन्न गाँव के ग्रामीणों ने निरीक्षण के दौरान प्रमुख से की।

🔸किराए के मकान में चलता है सीडीपीओ कार्यालय।-
डीएम को दिए गए आवेदन में प्रमुख अंजू देबी ने आंगनबाड़ी का कार्यालय किराए के मकान में चलने का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रखंड मुख्यालय में भवन उपलब्ध होने के बावजूद लाखों रूपये सालाना राजस्व की क्षति हो रही है।प्रमुख ने उपरोक्त सभी बिन्दुओं पर डीएम से अपने स्तर से जाँच कर कार्रवाई करने की माँग की है।