मढ़ौरा।

थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को समारोह में बार बाला के साथ डांस के दौरान पिस्टल लहराने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पटेढी बैज गांव निवासी सुरेंद्र पाठक का पुत्र मुन्ना पाठक बताया जा रहा है। मामले में पुलिस को सूत्रों से पता चला कि पटेढ़ी बैज गांव में मुन्ना पाठक के गैरेज में एक समाहोह कुछ दिन पहले हुआ था। जिसमें पटेढ़ी बैज निवासी सुरेंद पाठक का पुत्र मुन्ना पाठक और नरेंद्र पाठक का पुत्र निखिल पाठक अपनी दबंगई दिखाने के मंशा से बार बाला के साथ पिस्टल लहराने का विडियो वायरल किए थे। मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर सत्यापन के बाद उक्त दोनों व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुऐ मढ़ौरा थाना में केस दर्ज की गई। इसमें एक व्यक्ति मुन्ना पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायलय भेज दिया है।‌मिली जानकारी के अनुसार मामले में पुलिस ने एक पिकअप को भी जब्त किया है जिसका सत्यापन किया जा रहा है ।