फाल्ट ठीक करने के दौरान करंट से बिजली मिस्त्री की मौत
दिघवारा(सारण)।अकीलपुर थाना क्षेत्र के दूधियाँ बाकरपुर सिवाना गांव में गुरुवार की बीती रात को बिजली के तार के फाल्ट को ठीक करने के दौरान करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान नया टोला मानस निवासी नरेश राय के 26 वर्षीय पुत्र विजय कुमार के रूप में की गई है।
घटना के सम्बंध में ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को दिन में आई तेज आंधी पानी के कारण कई जगहों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी,जिसे ठीक करने के लिए मृतक विजय अपने साथी मिस्त्री चन्दन के साथ रात के पौने दस बजे पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था,उसी समय अचानक बिजली आ गई जिससे विजय को जोरदार झटका लगा और नीचे गिरकर अचेत हो गया।घटना घटित होने के बाद साथी मिस्त्री चन्दन भयभीत होकर भाग कर अपने घर आ गया और बिना किसी को बताए सो गया।वही मृतक के परिजनों द्वारा विजय की खोजबीन की जाने लगी लेकिन रात मे कुछ पता नही चल सका।जब सुबह हुई तो परिजनों को विजय के मरने की खबर मिली,मृतक का शव बिजली के पोल के पास पड़ा हुआ था।बता दे कि दियरा क्षेत्र में जब से विधुत सेवा बहाल हुई है तब से अभी तक कोई भी लाइन मैन नियुक्त नही किया गया है।कनीय अभियंता द्वारा किसी तरह प्राइवेट मिस्त्री से काम लिया जाता है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।




Recent Comments