प्रोफेसर के निधन पर शोक
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
भगवानपुर हाट (सिवान): राज रोशन सिंह महाविद्यालय हिलसर के प्रो. राजकुमार प्रसाद के निधन पर कॉलेज परिसर में शोक सभा आयोजित की गई। इसमें दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में प्रो. शत्रुघ्न सिंह, प्रो अमरेंद्र सिंह, प्रो. कासिम, दिनेश सिंह,शमसुद्दीन अंसारी, शर्मा राय, ममता कुमारी, मिथलेश सिंह,रंगीला चौधरी आदि उपस्थित थे।
—




Recent Comments