पैक्स चुनाव हेतु नामांकन के पहले दिन पैक्स अध्यक्ष पद के लिए एक दर्जन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया
अमनौर/सारणः प्रखंड में पैक्स चुनाव हेतु नामांकन के पहले दिन विभिन्न पंचायतों के पैक्स अध्यक्ष पद के लिए गहमागहमी के साथ एक दर्जन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया. वही पैक्स सदस्य पद हेतु चार पंचायतों से 18 उम्मीदवारों ने भी अपने अपने पर्चे दाखिल किये. मंगलवार को पैक्स अध्यक्ष पद के लिए धर्मपुर जाफर पंचायत से अजीत कुमार सिंह,धरहरा खुर्द पंचायत से गणेश सिंह, रसूलपुर पंचायत से राजेश कुमार सिंह ,अमनौर हरनारायण पंचायत से संजय कुमार सिंह, बसतपुर पंचायत से रविंद्र राय, हुस्सेपुर पंचायत से पप्पू कुमार सिंह, तरवार पंचायत से लखींद्र पाण्डेय, कटसा पंचायत से संतोष राय,अमनौर कल्याण पंचायत से सुनील कुमार ,ढोलारही कैथल पंचायत से अतुल कुमार तथा अरुण कुमार यादव मनोरपुर झखरी पंचायत से हरिशंकर राय ने अपने समर्थकों के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंच पैक्स अध्यक्ष पद के लिए अपना अपना नामांकन दाखिल किया .वही पैक्स सदस्य पद के लिए कटसा पंचायत से चार, परसा पंचायत से सात, शेखपुरा पंचायत से छः मनोरपुर झखरी पंचायत से दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया. मालूम हो कि उप चुनाव हेतु अध्यक्ष तथा सदस्य पद के लिए नामांकन 26 से 28 नवंबर के बीच होगा. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ विभू विवेक ने बताया कि नामांकन को लेकर सभी तैयारियां पहले से बहाल थे शांतिपूर्वक तरिके से नामांकन की प्रक्रिया चल रहा है. अध्यक्ष पद के लिए एक तथा सदस्य पद के लिए दो अलग अलग काउंटर बनाने गये हैं.
Recent Comments