
GST पर मुन्ना सिंह की राय
जीएसटी लागू होने से कई वस्तुओं के दाम गिर जाएंगे। मसलन बिजली के तार, लकड़ी आदि के दामों में पहले से कमी आएगी। संगठित क्षेत्र की कंपनियों को इससे लाभ मिलेगा जिससे वह अपने प्रोडक्ट्स के दाम कम कर सकती हैं।
जीएसटी लागू होने से जीडीपी में करीब 2 फीसदी की तेजी आएगी जिससे देश में रोजगार बढ़ने की उम्मीद है।
जीएसटी लागू होने से तमाम छोटे-बड़े टैक्स एक साथ समाहित हो जाएंगे। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी। टैक्स चोरी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगा। ये टैक्स सुधार आम आदमी के लिए बड़े बदलाव जैसे होगा।
कुल मिलाकर आमआदमी के लिए जीएसटी लाभप्रद सिद्ध होगा।
आपका अपना समाजसेवी
शेखर सिंह उर्फ “मुन्ना सिंह”
एकारी, एकमा {सारण}
बिहार-841208




Recent Comments