डोरीगंज मे बालू लदें दो नाव जप्त , छ: मजदूर गिरफ्तार-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण)-:
“””””””””””
डोरीगंज थाना क्षेत्र के गंगा सोन नदी के मुहाने से खनन विभाग ने दो बालु लदें नाव को जप्त किया है साथ ही छ: मजदूर को भी गिरफ्तार किया है ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि जिला खनन पदाधिकारी राजीव कुमार भारती एवं खनन अधिकारी उधव जी के नेतृत्व मे बोट से की गयी छापेमारी मे गंगा सोन नदी के मुहाने से दो बालु लदें नाव को जप्त किया गया है साथ ही मौके से नाव पर सवार छ: मजदूर गणेश साह , इन्द्रजीत महतों , उपेन्द्र साह , दुनिया राय , मिथिलेश पासवान एवं विरेन्द्र राय को गिरफ्तार किया गया है ।
दोनो नाव के मालिक एवं चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार सभी छ: मजदुरो को जेल भेज दिया गया ।




Recent Comments