सारण : बाइक चोरी के सम्बंध में दिया आवेदन
#संजय कुमार पांडेय
नगरा : खैरा थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले 13 तारीख बुधवार को बाजार करने आये एक व्यक्ति की बाइक अज्ञात चोरो द्वारा चुरा लिया गया.जिसकी सुचना थाना क्षेत्र के गोबिंद पुर  गाँव निवासी विष्णुदेव राय का पुत्र हरिनाथ राय ने खैरा थाना में आवेदन देते हुए बताया कि मैं 13 तारीख को बाजार करने आया था.मैं अपनी  बाइक पैशन प्रो बाजार पर खड़ी करके बाजार करने चला गया वापस आने पर देखा तो बाइक वहां नहीं थी.और मै अपने अनुसार काफी खोजबीन के बाद जब नहीं मिली तो उसकी सूचना थाने पर दी.खैरा थानाध्यक्ष गौरी शंकर बैठा ने बताया की यह मामला अभी संज्ञान में है.इस मामले को जांच किया जा रहा है.