आज जारी होंगे बिहार बोर्ड 12 वी के नतीजे
दैनिक खोज खबर डेस्क
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आज जारी किए जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि संध्या 4 बजे सूबे के शिक्षा मंत्री बिहार बोर्ड 12वी के नतीजे जारी करेंगे।

इस बार बिहार बोर्ड से इंटर की परीक्षा में करीब 12 लाख परीक्षार्थी शामिल हुवे थे। रिजल्ट आने की खबर के बाद से ही परीक्षार्थियों की धड़कने तेज हो गयी है।
इंटर का रिजल्ट बिहार बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर देखा जा सकता है।