मांझी(सारण)। छत पर कपड़ा सुखाने गए सोनबरसा निवासी भीमसेन यादव रेलिंग टूटने के कारण नीचे गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। परिजनों ने उन्हें मांझी पीएचसी लाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक स्थिति में चिकित्सकों ने उन्हें छपरा रेफर कर दिया।