जागरण में झूम उठे श्रोता 
—–
अमित कु की रिपोर्ट 
——-
लहलादपुर(सारण)
निमिया के डाढ मैया लावेली आसनवा, तू कितनी अच्छी है मां आदि भक्ति गीत लोक गायक राजन राज ने गाया तो मौजूद श्रोता झूम उठे। मौका था श्री ढोढ़नाथ मंदिर में आयोजित शत चंडी महायज्ञ का। सप्तमी के मौके पर ग्रामीणों कि ओर से जागरण का आयोजन किया गया था। जागरण में एक से एक भक्ति गीत गा कलाकारों ने खूब तालियां बटोरी। कई भक्ति व मनोरम झांकिया प्रस्तुत की गयी जिसे देख उपस्थित श्रोता वाह वाह कर उठे। खुशी राज, श्रेया व अन्य कई ने अपनी गायिकी का जलवा बिखेरा। इससे पहले मंच का उद्घाटन मोहन गुप्ता ने किया। शुशील प्रसाद ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया।