
तरैया (सारण) :
प्रखंड के फेनहरा गद्दी में छठपूजा के अवसर पर भोजपुरी नाटक माई के आशीर्वाद का मंचन किया गया।जिसका उदघाटन जदयू प्रदेश अध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ संतोष कुमार महतो एवं पूर्व विधायक जनक सिंह ने किया।नाटक के माध्यम से कलाकरों ने माता के आशीर्वाद की महत्ता को दर्शकों के बीच प्रस्तुत किया।नाटक का निर्देशन अमिताभ कुमार एवं मंच संचालन गौतम प्रसाद ने किया।उक्त मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रभुषण पंडित,जदयू नेता रत्नेश भास्कर छठीलाल साह, अच्छे लाल महतो, बबन बिन्द, रंगलाल महतो, अनिल सिंह कुशवाहा,अनिल महतो, राजू महतो, संजय महतो, छोटन राय व अन्य मौजूद थे।ईधर गण्डार में छठ पूजा के अवसर पर देवी जागरण का आयोजन किया गया।जिसका उदघाटन थानाध्यक्ष राजेश कुमार और विधायक के सचिव अशोक राय ने संयुक्त रूप से किया।उक्त मौके पर रमेश यादव,शैलेश कुमार यादव व अन्य मौजूद थे।तथा गवन्द्री छठघाट पर छठ के अवसर पर नवयुवक पूजा समिति द्वारा एक धार्मिक हिंदी नाटक सत्यवान और सावित्री का मंचन शिक्षक रामेश्वर प्रसाद के निर्देशन में किया गया। मंच का उदघाटन स्थानीय मुखिया संजीव कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। नाटक पतिव्रता धर्म पर आधारित था।जिससे महिला दर्शकों ने काफी सराहा। नाटक में मुख्य कलाकरों में आलोक सिंह आमीन ,संतोष कुमार दास, बनारस प्रसाद, प्रदुमन महतो, बुलेट गुप्ता, पुलिस महतो व अन्य ने मुख्य भूमिका निभाया।




Recent Comments