दरियापुर(सारण)।
डेरनी पुलिस ने चोरी के एक ग्लैमर बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डेरनी थाना क्षेत्र के डेरनी-भेल्दी मुख्य पथ पकड़ी चौक के पास सुकरवार की सुबह चेक पोस्ट पर गाड़ी की जांच पड़ताल कर रही थी तभी भेटवालिया गांव निवासी राजू कुमार चोरी की ग्लैमर बाइक के साथ उसी रास्ते सुतिहार की ओर जा रहा था तभी पुलिस ने उसे रोकते हुए बाइक के कागजात दिखाने को कहा जिसपर राजू कुमार बाइक का कोई कागजात नही दिखा सका तब पुलिस को शक हुआ तो उसको रोककर जांच पड़ताल किया तब वह बाइक चोरी की निकली। जिसके बाद पुलिस ने चोरी के बाइक के साथ राजू कुमार को गिरफ्तार कर थाने ले आयी। जिसके बाद कागजी प्रक्रिया कर जेल भेज दिया।