कोटड़ी:भाजपा का स्थापना दिवस किसान मोर्चा के सानिध्य में मनाया गया 

प्रहलाद सेन
कोटडी 6 अप्रैल। भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भंवर लाल गुर्जर ने बताया कि स्थानीय कोटडी भाजपा कार्यालय के निकट वाटिका में कार्यक्रम आयोजित किया गया वह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीनदयाल जी उपाध्याय केचित्र पर माल्यार्पण किया गया इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जहाजपुर कोटडी पूर्व विधायक शिव जी राम जी मीणा व भाजपा मंडल प्रभारी कोटडी राजकुमार आंचलिया किसान मोर्चा मंडल प्रभारी दिनेश धाकड़ व विशिष्ट अतिथि भाजपा के कोठड़ी मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह छापडेल व केश कला बोर्ड के डायरेक्टर प्रहलाद सेन थे 
कार्यक्रम में गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व विधायक श्री शिव जी राम जी मीणा ने कार्यकर्ताओं को कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाएं बताइए व बूथ स्तर तक भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया
 मंडल प्रभारी राजकुमार आंचलिया ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति व भारतीय जनता पार्टी की स्थापना का उद्देश्य व भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों के बारे में बताया कि भाजपा का उद्देश्य शासन करना या केवल सरकार चलाना नहीं है भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य राष्ट्रवाद के मुद्दों पर कार्य करना है 
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री योगेंद्र सिंह जी छापडेल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करें वह पूरे कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमें जहाजपुर कोटडी में कमल खिलाना है और गुंडाराज और भ्रष्टाचार को यहां से उखाड़ फेंकना है
 इस दौरान मंडल महामंत्री श्रवण सोनी ,नेता प्रतिपक्ष पंचायत समिति कोटड़ी श्री कल्याण आचार्य ,पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल जाट, पूर्व जिला परिषद सदस्य धर्म चंद   जीनगर उछ्च्ब लाल सोनी ,मंडल उपाध्यक्ष सत्यनारायण जी लोडा ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण जी तेली ,पारोली सरपंच अशोक जी शर्मा ,अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष गफ्फार खा पठान ,मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह कानावत ,सुदर्शन जी गाड़ोदिया ,किसान मोर्चा जिला मंत्री देवी लाल जाट युवा मोर्चा जिला कार्यकारणी सदस्य नारायण प्रजापत, शिव सुथार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे