Θ बेतिया – भारतीय आजाद मंच द्वारा युवा क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मनाई गई पुण्यतिथि

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉

आज दिनांक 27 फरवरी 2020 को भारतीय आजाद मंच के द्वारा स्थानीय लाल बाजार स्थित कार्यालय में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अविस्मरणीय युवा क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि बुधवार को भारतीय आजाद के नेतृत्व में भावपूर्ण तरीके से मनाई गई। संगठन द्वारा आजाद जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओं ने आजादी के महानायक आजाद की जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धा पूर्वक नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदि ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदि ने बताया कि युवा अवस्था में ही चंद्रशेखर आजाद देश को अंग्रेजों के अत्याचार से मुक्त करने की कसम खा ली थी और 25 वर्ष की उम्र में भारत मां की आजादी की बलिवेदी पर शहीद हो गए,उनके जीवन का एक-एक क्षण मातृभूमि को समर्पित था स्वयं के लिए ना जिकर उन्होंने अपना सर्वस्य जीवन देश पर अर्पण कर दिया भारत मां के सच्चे सपूत कि गौरव गाथा हमें और हमारी आने वाली पीढ़ीयो को सदैव प्रेरित करती रहेगी.ऐसे महामानव से हमें और हमारी आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।वही अंकित कुमार ने बताया कि जीवन भर अंग्रेजों के हाथ ना आने का प्रण लेकर आजादी की लड़ाई लड़ते हुए 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेज सैनिकों द्वारा की गई घेराबंदी के दौरान स्वयं अपने हाथों से अपने को गोली मारी और सदा सदा के लिए भारत माता के गोद में सो गए। जिस स्थान पर उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण त्यागे देशवासियों के लिए किसी तीर्थस्थल स्थल से कम नहीं वही नगर प्रभारी आशीष कुमार ने कहा कि आजाद जी हमेशा कहा करते थे कि भारत माता की दुर्दशा देखकर इसको क्रोध ना आए उनके शरीर में खून नहीं पानी है उनका यह संदेश आज और भी प्रासंगिक है. आज समय की यही मांग है कि उनके जीवनी से प्रेरणा लेकर उनके बताए हुए रास्ते पर चले यही आज़ाद जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी मौके पर,राज कुमार,शारुख रज़ा,मनु कुमार,सोनू कुमार,रौशन कुमार
सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे