दिव्यांग शिविर सम्पन्न
फ़िरोज़ खान
सीसवाली 17 अप्रेल । जिला प्रसाशन व सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग बारां तथा भगवान महाबीर कल्याण सेवा संस्थान कोटा द्वारा अटल सेवा केंद्र सीसवाली में दिव्यांग शिविर आयोजित किया गया । छात्रावास अधीक्षक रविकांत मीणा ने बताया कि शिविर में हेरियिंग मशीन 2, बैशाखी 4 जोड़ी, कृत्रिम पैर 3, ट्राई साइकिल 3, व्हील चेयर 1, मेडिकल प्रमाण पत्र 6, पेंशन पी पी ओ 37, दिव्यांगों के 35 रजिस्ट्रेशन किये गए । वितरण किये गए । शिविर में सरपंच ममता जैन, सहायक निदेशक अशोक गंगवाल, अमल चौधरी, यशपाल यादव, मेडिकल टीम में डॉ पंकज परुथी, कृष्ण मालव, पवन मीणा सहित आदि कर्मचारी मौजूद थे ।