स्टेट चैंपियनशिप के लिए सिवान सीनियर पुरुष हैंडबॉल टीम घोषित
मैरवा(सिवान) ।बिहार राज्य हैंडबॉल संघ द्वारा नालंदा में 7 फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजित नवीं बिहार राज्य सीनियर पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप हेतु सिवान सीनियर पुरुष हैंडबॉल टीम की घोषणा आज हिमेश्वर खेल विकास केंद्र लक्ष्मीपुर में जिला सचिव संजय पाठक द्वारा कर दी गई ।जिला सचिव संजय पाठक ने बताया कि सिवान टीम आज रात नालंदा के लिए रवाना होगी ।सिवान टीम की कमान राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक कुमार सिंह को सौंपी गई है ।घोषित सिवान टीम इस प्रकार से है,विवेक कुमार सिंह (कप्तान) सुशील कुमार यादव, राजकुमार ठाकुर ,रॉबिन सिंह, चंदन कुमार ,विवेक कुमार ,सुशांत पाठक ,बिट्टू कुमार ,रितेश कुमार ठाकुर, सौरभ कुमार पांडे ,कुमार गौरव ,रामचंद्र चौहान शामिल है। जबकि सिवान टीम का मैनेजर अमन कुमार यादव को बनाया गया है ।संजय पाठक ने बताया कि इस टिम में सुशील कुमार,राजकुमार ,विवेक कुमार ,विवेक कुमार सिंह पिछले वर्षों में बिहार के लिए विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेल चुके हैं, जिनके अनुभव का फायदा सिवान टीम को मिलेगा ।विदित हो की इसी खेल से मैरवा के दो दो खिलाड़ी मुकेश कुमार सिंह एवं अनुप कुमार मिश्रा भारतीय सेना में खेल कोटा से नौकरी प्राप्त कर सेना के लिए खेल रहे हैं ।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम में होगा, जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलेंगे। इन खिलाड़ियों के सिवान टीम में जगह बनाने पर जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता इष्ट देव तिवारी,उपाध्यक्ष काशीनाथ मिश्रा, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, मुख्य संरक्षक डॉ शरद चौधरी ,संरक्षक डॉ शशि भूषण सिन्हा, डॉ अशोक कुमार, वरीय चिकित्सक डॉक्टर रामाजी चौधरी, रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के मुख्य संरक्षक डॉ आरएन ओझा, डॉक्टर कौशल किशोर, शिक्षक रंजीत कुमार ,मुनीब अंसारी, विकास दीक्षित, अखिलेश दीक्षित, रमेश कुमार सिंह, भिर्गु नाथ चौहान ,अफरोज अंसारी, सहित कई लोगों ने शुभकामनाएं दी है।




Recent Comments