
सम्मान समारोह में शामिल डीपीओ व अन्य
छपरा।सारण जिला शिक्षा विभाग के निवर्तमान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) और वर्तमान जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनंजय कुमार पासवान के सम्मान में सोमवार को जिला स्कूल सभागार में एक विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जमुई में पदभार ग्रहण करने के बावजूद, सारण के शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

विज्ञापन
समारोह की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक संजय कुमार ने कहा कि धनंजय कुमार पासवान ने अपने कार्यकाल के दौरान कर्मठता, पारदर्शिता और प्रशासनिक दक्षता का अनूठा उदाहरण पेश किया। उन्होंने विभाग की कार्य-संस्कृति को सुधारने और योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण ने कहा कि उनकी अनुशासनप्रियता और समर्पण सभी कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। कार्यक्रम में मौजूद अन्य अधिकारियों और शिक्षकों ने भी उनके मिलनसार और संवेदनशील व्यक्तित्व की प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में कई जटिल विभागीय कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरे किए गए।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। अंत में प्रधान लिपिक वीरेंद्र यादव ने उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रधानाध्यापक और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन की कामना की।




Recent Comments