
मढ़ौरा(सारण)। नीट यूजी मेडिकल (2022) काउंसिलिंग कमिटी एमसीसी ने प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया हैं। जिसमें मढ़ौरा के श्रुति सिंह को नमो मेडिकल एजुकेशन रिसर्च इंस्टीट्यूट सिलवासा अलॉट हुआ है। फर्स्ट मेरिट लिस्ट में ही स्थान सुरक्षित होने पर श्रुति समेत परिजनों में खुशी का माहौल हैं। श्रुति ने अपनी सफलता का श्रेय श्रेष्टजनो के मार्गदर्शन को दिया हैं। श्रुति सिंह मढ़ौरा पकहा निवासी स्व. मिथिलेश्वर प्रसाद सिंह की पौत्री व उमेश सिंह एवं सुनीता सिंह की पुत्री हैं। श्रुति सिंह की नीट परीक्षा में रोल न. 1801010297 का ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट में रैंक 211483, जेनरल मेरिट लिस्ट में रैंक 39 एवम् ईडब्ल्यूएस लिस्ट में रैंक 9 प्राप्त हुआ था। अब दादर एवं नगर हवेली के सिलवासा स्थित नमो मेडिकल एजुकेशन रिसर्च इंस्टीट्यूट में सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने पर श्रुति के परिजन गौरांवित महसूस कर रहे हैं। बता दें की श्रुति सिंह के पिता उमेश सिंह दादर नगर हवेली में ही टेक्सटाइल इंजीनियर हैं । वहीं पर श्रुति सिंह ने मैट्रिक, इंटर व अन्य शैक्षणिक सत्रों की पढ़ाई पूरी कर मेडिकल के लिए अध्यनरत थी और अब स्थानीय मेडिकल कॉलेज में सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने से हर्ष है।




Recent Comments