
मढ़ौरा(सारण)। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विधालय रामचक में अनियमितता के विरुद्ध आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार की संध्या मे ताला बंद कर दिया ताकि प्रशासन द्वारा इसकी जांच की जा सके । शनिवार को जब बच्चे विधालय पहुंचे तो विधालय का ताला बंद पाया । बाद में विद्यालय पहुंची एचएम ने ताला तोड़ बच्चों को प्रवेश करवाया। एचएम द्वारा ग्रामीणों के द्वारा बंद ताला तोड़वा देने की सूचना होने पर ग्रामीण उग्र हो गए और दुबारा स्कूल पहुंच कर हंगामा करने लगे और पुनः विद्यालय मे तालाबंदी कर दिया कि जब तक प्रशासन द्वारा जांच नहीं की जाती है तब तक विद्यालय नही खुलेगा। अनियमितता को लेकर तालाबंदी में शामिल ग्रामीणों में ऋषिदेव प्रसाद, शैलेश कुमार, हीरालाल राम, सुरेश राय, जय प्रकाश राय, पप्पू राय, लिप्टन सिंह, राम जी शर्मा, दिवाकर कुमार, अंकित कुमार, देवदत्त सिंह, श्रीभगवान सिंह, रंजीत राय सहित अन्य ने कहा कि विधालय के संचालन में सुधार के लिए विरोध स्वरुप तालाबंदी की गई है । शिक्षा विभाग के अधिकारी के आने और विधालय की व्यवस्था सुधार में पहल करने के बाद ही विरोध वापस लिया जाएगा ।
तालाबंदी के बाद बच्चों के साथ थाना पहुंची एचएम :
ग्रामीणों के द्वारा विद्यालय में तालाबंदी किए जाने के बाद विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निक्की कुमारी स्कूल के ढाई दर्जन बच्चों को बोलेरो और ऑटो से लेकर थाना पहुंच गई। प्रभारी एचएम ने थानाध्यक्ष से ग्रामीणों की शिकायत करते हुए जबरन तालाबंदी का आरोप लगाया । ग्रामीणों द्वारा खुद और बच्चों के साथ अशोभनीय व्यवहार की बात भी कही । मामले में एचएम निक्की कुमारी ने एक लिखित शिकायत थाना को दी है। हालांकि छोटे छोटे स्कूली बच्चों को थाने ले आना बच्चों पर अनावश्यक मानसिक तनाव एवं गैर जरूरी कार्यवाही कही जानी चाहिए। इस तरह के मामले को लेकर शिक्षक और अभिभावक अपनी शिक़ायत थाने में पहुंचाते तो बेहतर कहा जाता। अब ऐसी हरकत को लेकर विभाग व प्रशासन नोटिस लेता है अथवा नहीं, ये उसकी जिम्मेवारी बनती हैं।
विधालय मे अनियमितता बना ग्रामीणों के आक्रोश में तालाबंदी का कारण :
विद्यालय के एमडीएम में अनियमितता ग्रामीणों के आक्रोश का कारण बना है । ग्रामीणों का कहना है की विद्यालय में एमडीएम में लूट मची है। जब नवनिर्वाचित माता समिति की सचिव चंदा देवी ने इसका विरोध किया तो पूरा शिक्षा विभागीय सचिव के विपक्ष में आ गया । पहले माता समिति के सचिव चंदा कुमारी को हटाकर अध्यक्ष को खाता संचालन का जिम्मा दिया गया। अध्यक्ष ने इंकार कर दिया तो वरीय शिक्षक को खाता संचालन का कार्यभार दे दिया गया है ।
थाने पहुंची एचएम ने आरोपों पर मिडिया से अपनी बात रखने से कतराती रहीं :
विधालय की एचएम निक्की कुमारी ने थाने में बैठ अपनी शिकायती आवेदन के प्रारूप लिखने में व्यस्त रही। वहीं आरोपों के संबंध में मीडिया के लोगों ने उनका पक्ष जानना चाहा तो मामले दर्ज कराने की व्यस्तता बता टालती रही।
क्या कहते हैं बीईओ-
उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमाचक में नामांकित 500 से अधिक बच्चें का मिड डे मील पूर्व से बंद था, इधर के दिनों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मध्याह्न भोजन योजना शूरू कराई गई है, अब क्या मामला है, इसकी विभागीय जॉच की जाएगी।-
मदन मोहन साह, बीईओ मढ़ौरा।




Recent Comments