
सीवान के सैकडों परिवार में क्रीड़ा भारती ने आयोजित किया योग का कार्यक्रम
🔸जिले के के 13 प्रखंडों व तीन नगर क्षेत्र में आयोजित हुए योग दिवस के कार्यक्रम
सीवान : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खेल व खिलाड़ियों के लिए समर्पित अखिल भारतीय संगठन क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में सीवान जिले के 13 प्रखंडों व तीन नगर क्षेत्र में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
क्रीड़ा भारती सीवान के मंत्री रोहित सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष रत्नेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ताओं ने जिले के गुठनी , मैरवा , दरौली , जीरादेई , सीवान सदर , बड़हरीया , गोरेयाकोठी , महाराजगंज , हसनपुरा , सिसवन , रघुनाथपुर , आंदर व हुसैनगंज प्रखंडों व मैरवा, सीवान व महाराजगंज नगर क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों में घर-घर योग कार्यक्रम आयोजित किया ।
जिला मंत्री ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण हमलोग इस बार सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए ।

इस बार योग दिवस के अन्तर्गत हमारा पूरा फोकस अधिक से अधिक परिवार तक पहुंचने का था, जिसमे क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ता काफी हद तक सफल रहे है ।
जिला मंत्री श्री सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रांत सह मंत्री नवीन सिंह परमार , सीवान के उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा व राजीव रंजन राजू, विभाग संयोजक डाक्टर सुधीर कुमार सिंह , योगाचार्य विनोद पाण्डेय, खेल गुरु संजय पाठक, कबड्डी कोच मनोरंजन कुमार सिंह, ग्रेपाॅलिंग कोच मनीष तिवारी ,
सहित क्रीड़ा भारती सीवान टीम के सक्रिय कार्यकर्ता हिन्दूत्वेन्द्र उपाध्याय, राहुल चौरसिया, पंकज कुमार सिंह, विवेक पर्वत, रविन्द्र कुशवाहा, शम्भू प्रसाद ब्याहुत , शिवेश्वर महादेव भारती, वरूणेश आनंद, नंद कुमार ओझा,
अविनाश कुमार यादव ,अक्षय कुशवाहा, प्रणय कुमार सिंह, साहेब राम , चंदन दुबे आदि कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को सफल किया है ।





Recent Comments