गड़खा।
गड़खा विधानसभा चुनाव में इस बार काफी फेरबदल हो सकती है। राजद की बैठक जनता उच्च विद्यालय रामपुर में गुरुवार को बुलाई गई थी। इसको लेकर राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया। जिसमें कहा कि गड़खा विधानसभा क्षेत्र के सभी राजद एवं सहयोगी गठबंधन कार्यकर्ताओं को रामपुर वीरभान जनता उच्च विद्यालय में बैठक में शामिल ना हो। यह बैठक राजद की नहीं है साजिश के तहत राजद कार्यकर्ताओं को गुमराह किया जा रहा है। डॉ सुरेंद्र ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा घोषित उम्मीदवार को ही सभी कार्यकर्ता दमखम के साथ इस बार विजयी बनाएंगे।