छपरा : जेपीयू के कुलपति प्रो फारूक अली के गंडक स्थित सरकारी आवास के समक्ष वर्षों से उगे जंगल एवं घास फूस को विगत दिन साफ कर लिया गया है। कुलपति ने कहा कि इस स्थान में अवकाश के दिनों में वालीवाल खेलने लायक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को युवा दिवस के अवसर को एक दोस्ताना मैच इसी स्थान पर खेला जाएगा।इसके लिए सारण के पत्रकार संघ के संग्राम सिंह से सम्पर्क करके समय को सुनिश्चित कर लिया जायेगा।कुलपति ने कहा कि शीघ्र ही स्पोर्टस आफिसर को स्पोर्टस कैलेन्डर को पूर्णतया लागू करने को निर्देशित किया गया है।कुलपति इस कार्य को लेकर स्वयं बहुत गंभीर हैं।
विदित हो कि कोरोना के कारण खेल की गतिविधियों को विश्वविद्यालय में रोक दिया गया था।
क्रीड़ा सचिव डा विश्वामित्र पान्डेय ने कहा कि शीघ्रातिशीघ्र कुलपति के आदेश का पालन करते हुए खेल की सभी गतिविधियों को प्रारंभ किया जाएगा
बताते चले कि भारत सरकार के द्वारा खेलो इंडिया के अन्तर्गत एक ऐथलेटिक ट्रैक और इंडोर स्टेडियम की राशि को पूर्व में ही
स्वीकृत कर दिया गया है।