मढ़ौरा के बंधन बैंक में मना स्थापना दिवस
#विपिन मिश्र/मढ़ौरा(सारण) . शुक्रवार को नगर स्टेशन रोड स्थित बंधन बैंक के डीएससी कार्यालय में बैंक स्थापना का चौथा वर्षगांठ मना।स्थापना दिवस पर बैंक के शाखा अधिकारियों ने अतिथियों संग केक काटकर ग्राहकों के बेहतर सेवा का संकल्प दोहराते हुये कहा कि बैंक के कर्मी हमेशा समाज के जरूरतमंद लोगों तक बैंक की सेवा पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। बैंक के अधिकारियों ने कहा कि गांव के लोगों को उच्च ब्याजदर पर कर्ज लेने पर मजबूर जरूरतमंदों को सूदखोर से मुक्ति दिलाने का काम बंधन बैंक चार वर्ष पूर्व में शुरू किया था।उक्त मिशन में बैंक एक हद तक सफल भी हुआ है।इस दौरान मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रियरंजन पांडे,नगर पार्षद प्रतिनिधि विष्णु गुप्ता, बिभूति कुमार सिंह ,बैंक मैनेजर शिवदयाल कुमार, दयाशंकर मिश्रा, सन्तोष कुमार, उमेष कुमार, रविन्द्र कुमार, मनीष कुमार, रजनीश कुमार, सुदीश कुमार, अल्लाउद्दीन अंसारी समेत एक दर्जन गणमान्य लोग उपस्थित रहे।