छपरा : छपरा में पंकज सिनेमा के नजदीक स्थित एसबीआई बैंक ब्रांच में पैसा जमा करने जा रहे प्रसाद पेट्रोल पंप के मालिक एक अन्य से 20 लाख की लूट में नाकाम होने पर अपराधियो ने उस वक्त गोली चला दी अपराधी पहले से घात लगाये हुए थे और जैसे ही वह बैंक गेट की तरफ बढ़े की अपाची गाड़ी पर सवार होकर आये अपराधियों ने उनसे थैला छीनने का प्रयास करने लगे।
शोर शराबे के साथ ही विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी, तभी अचानक अफरा-तफ़री मच गई। फिर स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए जख्मी पेट्रोल पंप मालिक अमित कुमार को सदर अस्पताल पहुँचाया और फिर दो अपराधियों को भी धर दबोचा। और उनकी बाइक में आग लगा दी। वहीं सदर अस्पताल से जख्मी को बेहतर इलाज हेतु चिकित्सको ने उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया.
घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और अपराधियों को अपने गिरफ्त में ले लिया. इसके तुरंत बाद सारण के डीआईजी, डीएसपी समेत तमाम अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए. इसके बाद पुलिस दोनों अपराधियों को पकड़ कर थाने ले गयी. घटना के दौरान अफरा तफ़री के बीच ही सूझ बूझ के साथ ही कैश को बैंक में सुरक्षित रख दिया गया।




Recent Comments